छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार कार और बोलेरो में भीषण टक्कर, दो लोग जिंदा जले

जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. कोड़ेनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम किलेपाल के पास गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. देर रात करीब 1 बजे बोलेरो और कार की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हुई. दर्दनाक हादसे में दो युवकों की जिंदा जलकर मौत हो गई. दोनों कारें जलकर खाक हो गई है.

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार-शुक्रवार की देर रात करीब 1 बजे बोलेरो और कार की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हुई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन देखते ही देखते आग की लपटों में घिर गए. हादसे के दौरान कार में सवार तीन युवक मौजूद थे. जिनमें से केवल एक ही समय रहते बाहर निकल पाया, लेकिन अन्य दो युवक आग से घिरे वाहन में फंसे रह गए और जिंदा जलकर उनकी दर्दनाक मौत हो गई.

See also  हसदेव नदी में मिला अज्ञात युवक का शवःहत्या या आत्महत्या कारण अज्ञात, मृतक की नहीं हुई है पहचान

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के साथ बचाव कार्य शुरू किया. फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस पूरे मामले की जांच की जा रही है.

Related Articles

Leave a Reply