छत्तीसगढ़

ट्रक और कार में आमने सामने की भिड़ंत, 4 लोगों ने मौके पर तोड़ा दम, 1 की हालत गंभीर

सरगुजा. छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के गुमगा गांव में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया जिस में 4 लोगों की मौत हो गई. स्कोडा कार और ट्रक के बीच भिड़ंत के चलते यह हादसा हुआ. इस हादसे में कार में सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 1 की गंभीर रूप से घायल है. कार में सवार सभी लोग राजधानी रायपुर के निवासी बताए जा रहे हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पीएम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

See also  पांच बेटियों के साथ घर के बाहर खड़ी मां : ढाई सौ स्क्वेयर फीट जमीन पर पड़ी सियासतदानों की नजर, पार्षद ने जड़ा ताला

जानकारी के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वालों में रायपुर निवासी दिनेश साहू, संजीव, और राहुल के नाम सामने आए हैं, जबकि दो अन्य की पहचान अभी नहीं हो पाई है. स्कोडा सवार रायपुर के चंगोराभाठा इलाके के निवासी थे.

बता दें, हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए कटर मशीन का इस्तेमाल करना पड़ा. हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का इलाज अस्पताल में जारी है.

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

Related Articles

Leave a Reply