छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

बाराद्वार मुख्य मार्ग से लगे शासकीय घांस मद भूमि पर नटवरलाल एंड संस द्वारा निर्मित दुकान को तोड़ने छूट रहा जिला प्रशासन का पसीना

जांजगीर चाम्पा। सक्ती जिले में राजस्व विभाग के अधिकारी किस कदर शासकीय भूमि पर, कब्जा करने वालों के ऊपर अपना आशीर्वाद बनाये है, उसकी बानगी जैजैपुर तहसील कार्यालय में देखने को मिल रही है। जहां तहसील कार्यालय से, महज 5 सौ मीटर की दूरी पर ही, जैजैपुर बाराद्वार से लगे, मुख्य सड़क मार्ग की, शासकीय भूमि पर ,नगर के एक रसूखदार व्यापारी द्वारा, अवैध रूप से कब्जा कर, आलीशान दुकान का निर्माण कर दिया ,और जैजैपुर तहसीलदार शासकीय भूमि पर ,हो रहे दुकान निर्माण को तोड़ने के बजाय, नोटिस ,और स्थगन भेजने का खेल, खेलते रहे! ऐसा भी नही, शासकीय घांस मद की बेश कीमती भूमि पर ,कब्जा कर दुकान का निर्माण हो रहा है, उसकी जानकारी तहसील कार्यालय को नही है। सबकुछ जानते हुए भी, अधिकारी नोटिस भेजने का बहाना बनाते रहे, इधर नगर के रसूखदार व्यापारी, नटवरलाल एंड संस ने, शासकीय भूमि पर कब्जा कर ,उसमें आलीशान दुकान बना दिया।

See also  जांजगीर-चांपा : दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी बाइक… दो युवकों की मौत

आपको बता दें की, नगर पंचायत जैजैपुर में ,जैजैपुर बाराद्वार मुख्य मार्ग से लगे, शासकीय घांस मद की भूमि जिसका जैजैपुर में, किराना दुकान संचालन करने वाले ,नटवर किराना दुकान के बेटे अभिषेक अग्रवाल ने, अवैध रूप से कब्जा कर, उसमें दो मंजिला आलीशान दुकान का निर्माण करा दिया है! जब दुकान निर्माण कार्य शुरू हुआ तभी, नगर पंचायत जैजैपुर के उपाध्यक्ष दिलीप चंद्रा ने ,इस पूरे मामले की शिकायत, जैजैपुर तहसील कार्यालय सहित कलेक्टर, मुख्यमंत्री से करते हुए, 3 मार्च 2023 को शासकीय भूमि पर हो रहे निर्माण कार्य को रोक लगाने का प्रयास किया था। लेकिन जैजैपुर तहसील कार्यालय के जिम्मेदार अधिकारियों ने, शिकायत को हल्के में लेते हुए, नटवर एंड संस से मिलीभगत करते हुए, नोटिस भेजने का खेल खेलते रहे। और इधर आलीशान दुकान का निर्माण हो गया! अब उसके उद्घाटन की तैयारियां शुरू हो गई है! जिसे लेकर नगर के लोगों में, अब प्रशासन के प्रति आक्रोश फैल रही है, लोगों का साफ तौर पर कहना है , अगर इसमें कलेक्टर द्वारा कार्रवाई नही किया जाता है। तो नगर के सड़क किनारे स्थित शासकीय भूमि पर, कब्जा कर दुकान का निर्माण करेंगे, जिसके जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

See also  19 फरवरी से जांजगीर में "प्रगतिशील छत्तीसगढ़ 2026", राज्यस्तरीय मेगा प्रदर्शनी का आयोजन, सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े जी की अनोखी पहलः तीन दिन चलेगी प्रदर्शनी

Related Articles

Leave a Reply