छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, 5 यात्री गंभीर रूप से घायल, जांच में जुटी पुलिस

बालोद। जिले के सिकोसा गांव में रविवार को एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। जहां दल्लीराजहरा से दुर्ग की ओर जा रही पायल ट्रैवल्स की एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे के वक्त बस में लगभग 40 यात्री सवार थे।

इस हादसे में पांच यात्री घायल हो गए। उनकी स्थिति को देखते हुए मौके पर 108 एंबुलेंस को बुलाया गया और घायलों को तुरंत गुंडरदेही स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही गुंडरदेही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

See also  कवर्धा में रायपुर जबलपुर नेशनल हाईवे पर मेगा जाम, चिल्फी घाटी में परिवहन ठप

Related Articles

Leave a Reply