छत्तीसगढ़

पड़ोसी ने खलिहान में बुजुर्ग को जिंदा जलाया…एक साल बाद आरोपी गिरफ्तार

जशपुर
पड़ोस में रहने वाले बुजुर्ग को जिंदा जलाकर मार देने के बाद पिछले एक साल से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी से विवाद के बाद आरोपी युवक ने पड़ोसी की हत्या की थी। खेत में पैरा पर सो रहे वृद्ध को मारने के लिए आरोपी ने बगल के अपने ही खलिहान में आग लगा दी और फिर भाग निकला था। मामला तुमला थाना क्षेत्र का है।

See also  शराब की कीमतों में 1 अप्रैल से बदलाव : कांच की जगह प्लास्टिक की बोतलों में मिलेगी

जानकारी के मुताबिक, गंझियाडीह निवासी जनक सिंह सिदार 65 वर्ष नवंबर 2020 में अपने खेत में धान ढो रहा था। उसी समय पड़ोस में रहने वाले तिलक साय सिदार की पत्नी भी धान ढोने के लिए पहुंच गई। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद महिला अपने पति के साथ वहां से चली गई। झगड़े का बदला लेने के लिए तिलक साय घर पहुंचा और वहां बैठकर शराब पी। इसके बाद खलिहान पहुंच गया। उस समय जनक सिंह अपने खलिहान में रखे पैरा पर गमछा बिछाकर सो रहा था। आरोप है कि तिलक ने उसे मारने के लिए खुद के खेत में रखे धान के पैरा में आग लगा दी। उसकी लपटें जनक सिदार के खेत में पहुंची और पैरा में आग पकड़ ली। इसके चलते वहां सोया जनक सिंह गंभीर रूप से झुलस गया। उसके दोनों हाथ, दोनों पैर और पीठ गंभीर रूप से जल गए। परिजन अस्पताल ले गए, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि वह अपनी पत्नी से मिलने के लिए गांव आया है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी करके उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने वारदात करना स्वीकार कर लिया। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

See also  अकलतरा नपा अध्यक्ष पर एफआईआर… नगर अध्यक्ष ने आंदोलन की दी चेतावनी

Related Articles

Leave a Reply