छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

सक्ती की बेटी बनी पायलट : कैप्टन आस्था अग्रवाल का नगर में हुआ भव्य स्वागत

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले की बेटी कैप्टन आस्था अग्रवाल पायलट बनने के बाद पहली बार अपनी घर पहुंची। इस दौरान नगरवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया। सक्ती नगरवासियों ने कैप्टन आस्था पर गर्व जताते हुए नगर में बैंड बाजा के साथ धूमधाम से जुलूस निकाला।

जगह-जगह लोगों ने फूल मालाओं से नगर की बेटी का स्वागत किया। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई। आस्था अग्रवाल सक्ती के होटल व्यवसाय अमर अग्रवाल की बेटी है। बचपन से ही वह होनहार थी। उनका पायलट बनने का सपना था। उनके सपने को पूरा करने पिता ने पूरा साथ दिया।

See also  GST 2.0 का उल्टा असर: छत्तीसगढ़ को 1500 करोड़ का नुकसान! जानिए क्यों बढ़ा राजस्व दबाव

Related Articles

Leave a Reply