छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में झाड़ियों के पास मिली 2 महीने की बच्ची, मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने देखा, अस्पताल में भर्ती कराया

रायपुर : खारुन नदी से सटे अमलेश्वर में 2 महीने की जीवित बच्ची मिली है। बच्ची को मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों ने झाड़ियों के बीच में पड़ा हुआ देखा। तो उन्होंने इमरजेंसी हेल्पलाइन में सूचना दी। जिसके बाद डायल-108 की टीम ने बच्ची को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती करवाया है। इस मामले में पुलिस अब आगे की जांच पड़ताल कर रही है।

See also  रायपुर में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, पूरा गोदाम चपेट में; दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर, काबू पाने की कोशिश जारी

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह मॉर्निंग वॉक करते समय ग्रीन अर्थ सिटी अमलेश्वर के सामने डीह रोड़ पर एम एम जैन को झाड़ियों के बीच से कुछ आवाज आई। वहां उन्होंने देखा तो एक थैले के भीतर कपड़े में बच्चे बंधी हुईं थी। वह रो रही थी। उन्होंने फौरन अपने दोस्तों और पुलिस के इमरजेंसी नंबर पर सूचना दी। इस बीच बच्ची को झाड़ियों से बाहर निकाला गया।

See also  असम में छत्तीसगढ़ के 4 पुलिसकर्मी हिरासत में, साइबर आरोपियों से रिश्वत लेकर छोड़ने का आरोप

स्वास्थ्य खराब होने से मेकाहारा में एडमिट

बच्ची के रेसक्यू की सूचना मिलते ही 108 के पायलट रविंद कुमार और ईएमटी विनोद कुमार तुंरत मौके पर पहुँचें और बच्ची को ऑक्सीजन सपोर्ट व प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद वह बच्ची को लेकर मेकाहारा अस्पताल आएं। फ़िलहाल मेकाहारा के डॉक्टर बच्ची का आगे का उपचार कर रहे है। बताया जा रहा है की बच्ची का स्वास्थ्य खराब है। पुलिस फिलहाल बच्ची के संबंध में जांच पड़ताल कर रही हैं।

See also  छत्तीसगढ़ में कांपी धरती : गरियाबंद से कालाहांडी तक महसूस किए गए भूकंप के झटके

Related Articles

Leave a Reply