छत्तीसगढ़

कांग्रेस पार्षद के घर हमला,तोड़फोड़ से बवाल,आरोपितों की धरपकड़ में जुटी पुलिस

सरगुजा। अंबिकापुर में कांग्रेस पार्षद सतीश बारी के घर पर कल रात बड़ा हमला हुआ. इस दौरान मारपीट में पार्षद को चोटें भी आईं. जिसके बाद उपजे विवाद के कारण देर रात रह-रहकर विवाद होता रहा. वहीं मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मारपीट करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. इस घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाने में कांग्रेसियों का जमावड़ा देर रात तक रहा.

जानकारी के अनुसार, रविवार की रात करीब 9 बजे के आसपास अंबिकापुर नगर निगम के कांग्रेस के पार्षद सतीश बारी के चांदनी चौक, मायापुर स्थित निवास में तकरीबन दो दर्जन से ज्यादा नकाबपोश युवकों ने अचानक हमला कर दिया. उस समय पार्षद सतीश बारी अपने घर के बाहर खड़े थे. जिसके बाद पार्षद ने अपनी जांच बचाते हुए घर का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया. लेकिन हमलावरों ने घर के बाहर की खिड़कियों, दरवाजों और वाहनों में तोड़फोड़ की. इस घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

See also  जांजगीर-चांपा : जमीन निवेश के नाम पर 1.24 करोड़ की ठगी, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

मामले में पार्षद सतीश बारी ने बताया कि मोहल्ले के कुछ युवक शराब पीकर उनके घर के बाहर उनके साथ गाली-गलौच कर रहे थे. जिसका उन्होंने विरोध किया तो युवकों ने उनके घर पर हमला कर दिया गया. पार्षद ने कहा कि अपराधियों पर पुलिस का खौफ खत्म हो गया है जिसके कारण ऐसी नौबत आ गई है.

See also  सक्ती: खेलते-खेलते तालाब में डूबने से दो जुड़वा बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

कांग्रेसी पार्षद के घर में मारपीट और हमले की जानकारी मिलते ही जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश गुप्ता के नेतृत्व में काफी संख्या में कांग्रेसी नेताओं की भीड़ कोतवाली थाने में जमा हो गई. जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें हवालात में डाल दिया है. वहीं इस घटना को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा कि शहर अपराधी अब निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को भी निशाना बना रहे हैं.

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

Related Articles

Leave a Reply