छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में पहली बार Drive-In Movie: सेंध लेक के पास खुले आसमान तले कार में बैठकर देख सकेंगे फिल्म, DDLJ और मोहब्बतें की होगी स्क्रीनिंग

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में एक नया और ऐतिहासिक अध्याय जुड़ने जा रहा है। पहली बार प्रदेश को Drive-In Movie का वर्ल्ड-क्लास अनुभव मिलने जा रहा है। रायपुर स्थित एमएसएमई द फरेबिस (The Farebis) द्वारा नया रायपुर के सेंध लेक ग्राउंड में Drive-In Movie का आयोजन किया जा रहा है।

DDLJ से होगी Drive-In Movie की शुरुआत
इस खास आयोजन का पहला शो रविवार, 21 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। पहले शो में सिनेमा प्रेमियों को हिंदी सिनेमा की क्लासिक फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ दिखाई जाएगी, जो अपनी रिलीज़ के 30 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रही है। यह शो शाम 5:45 बजे से शुरू होगा।

See also  छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, 6,414 जोड़े एक सूत्र में बंधे, सीएम कन्या विवाह योजना के तहत हुई शादी

रात में ‘मोहब्बतें’ का दूसरा शो
इसी दिन रात 10:25 बजे से सुपरहिट फिल्म ‘मोहब्बतें’ का दूसरा शो प्रसारित किया जाएगा, जो अपने सिल्वर जुबली ईयर में प्रवेश कर रही है। इस तरह दर्शकों को एक ही दिन में दो यादगार फिल्मों का अनुभव मिलेगा।

LED वॉल और डबल ऑडियो सिस्टम की सुविधा
द फरेबिस की फाउंडर अनंता जायसवाल ने बताया कि Drive-In Movie में विशाल LED वॉल पर फिल्म की स्क्रीनिंग की जाएगी। दर्शक अपनी कार में बैठकर फिल्म देख सकेंगे। फिल्म का ऑडियो रेडियो ट्रांसमिशन के जरिए कार के FM सिस्टम पर सुना जा सकेगा। इसके अलावा, सराउंड साउंड का अनुभव लेने के लिए कार की विंडो खोलकर फ्लोर साउंड सिस्टम का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा। यह डबल ऑडियो सिस्टम देश में अपने आप में अनोखा बताया जा रहा है।

See also  स्कूलों के प्रार्थना सभा में गूंजेंगी अखबार की सुर्खियां, विद्यार्थियों की दिनचर्या में शामिल हुआ अखबार वाचन

एंट्री-एग्जिट और टाइमिंग की पूरी व्यवस्था
को-फाउंडर मयंक वर्मा ने जानकारी दी कि पहले शो के लिए शाम 4 बजे से गेट खोले जाएंगे, जबकि दूसरे शो के लिए रात 9:15 बजे से एंट्री दी जाएगी। दर्शकों की सुविधा के लिए एंट्री और एग्जिट अलग-अलग रखी गई है।

सुरक्षा और अनुशासन पर विशेष ध्यान
शो के दौरान शांति, अनुशासन और पारिवारिक माहौल बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

  • नशे की हालत में प्रवेश निषिद्ध
  • ड्रिंक्स, ईटेबल्स और पालतू जानवर (Pets) ले जाने की अनुमति नहीं
  • प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन
See also  सनी लियोनी इवेंट के खिलाफ बजरंग दल का प्रदर्शन, इवेंट रद्द कराने दी अंतिम चेतावनी

छत्तीसगढ़ में एंटरटेनमेंट का नया दौर
द फरेबिस ग्रुप का यह छत्तीसगढ़ में पहला Drive-In Movie आयोजन है। ग्रुप ने संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में वीकेंड्स और खास अवसरों पर ऐसे आयोजन लगातार किए जाएंगे और जल्द ही बड़े इवेंट्स का कैलेंडर भी जारी होगा।

Related Articles

Leave a Reply