छत्तीसगढ़बिलासपुर

स्कूल के टॉयलेट में जोरदार धमाका, बच्ची के हाथ पैर झुलसे, अस्पताल में चल रहा इलाज

बिलासपुर: सिविल लाइन क्षेत्र के सेंट विंसेंट पलोटी स्कूल में चौथी क्लास की छात्रा सोडियम ब्लास्ट से झुलस गई. टॉयलेट में छात्रों ने शरारत की और सोडियम को टायलेट में छिपाकर रख दिया.जैसे ही सोडियम में पानी पड़ा वैसे ही धमाका हो गया.जिसमें एक छात्रा गंभीर रुप से झुलस गई.जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.इस घटना की जांच सिविल लाइन पुलिस कर रही है.

See also  जांजगीर चांपा में सड़क हादसा युवक की मौत:- तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी ठोकर, आया था जीजा के घर घूमने..

क्या है पूरी घटना

पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है. जहां सेंट विंसेंट पालिटी स्कूल में धमाके से छात्रा झुलस गई. घटना सुबह 10 बजे की बताई जा रही है. घटना तब हुई जब स्कूल में परीक्षा चल रही थी. इसी बीच कक्षा चौथी की छात्रा बाथरूम गई. जैसे ही उसने टायलेट का फ्लश दबाया वैसे ही जोरदार धमाका हो गया.धमाके की आवाज सुनकर स्कूल का स्टाफ बाथरुम के पास पहुंचा.जहां बच्ची फर्श पर गिरी हुई थी.उसके हाथ पांव झुलस गए थे.जिसे तत्काल इलाज के लिए प्राइवेट बर्न हॉस्पिटल में पहुंचाया गया. जहां बच्ची का इलाज जारी है.

See also  खल्लारी मंदिर रोप-वे हादसा अपडेट: रायपुर निवासी एक महिला की मौत, 16 में से 4 गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर, प्रशासन ने जांच के दिए निर्देश

वहीं मामले में सेंट विंसेंट पलोटी स्कूल के प्रिंसिपल सुमित कुमार ने कहा है कि अभी बच्चों की परीक्षा चल रही है.किसी ने बाहर से सोडियम लाकर बाथरुम में छिपाया था.

Related Articles

Leave a Reply