कोरबाछत्तीसगढ़

नहर में बहे बच्चों का शव नहीं मिलने पर फूटा परिजनों का गुस्सा, चौकी में हंगामा मचाते हुए किया सड़क जाम

कोरबा। ऊर्जाधानी में सोमवार को नहर में बहे बच्चों का शव अब तक नही मिला है. घटना के बाद शव को ढूंढने के लिए नहर का पानी कम नहीं करने पर परिजनों का गुस्सा मंगलवार की सुबह फूट पड़ा और बस्तीवालों वालों के साथ सीएसईबी पुलिस चौकी में जाकर हंगामा मचाते हुए सड़क जाम कर दिया.

See also  जांजगीर-चांपा : बड़ा खुलासा! किरायेदार सत्यापन में पकड़ा गया ISI स्लीपर सेल का संदिग्ध

बता दें कि सोमवार को दोपहर कोतवाली थाना अंतर्गत 15 ब्लॉक मैगजीन भांठा निवासी सुषमा मानिकपुरी अपने 14 साल की बेटी सिमरन और 8 साल बेटे प्रतीक को लेकर नहर में नहाने आई थी. नहाते समय बच्चे बहने लगे, जिन्हें देखकर उनकी मां ने भी नहर में छलांग लगा दी थी.

See also  VB-G RAM G योजना को लेकर छत्तीसगढ़ में असंतोष, हड़ताल के मूड में 12 हजार मनरेगा कर्मचारी, सरकार के सामने रखीं ये मांगें

खोजबीन के दौरान सुषमा मानिकपुरी का शव तो मिल गया था, लेकिन दोनों बच्चों का शव अभी तक नहीं मिला है, जिससे परिजनों के साथ-साथ बस्तीवालों का गुस्सा चढ़ा हुआ है. परिजनों ने पुलिस पर सीमा विवाद पर आरोप लगाते हुए कहा कि सीएसईबी चौकी और कोतवाली पुलिस कार्रवाई को लेकर घुमा रहे हैं.

See also  मौत के साए में पढ़ाई: जर्जर स्कूल भवनों में बैठने को मजबूर बच्चे, कई शासकीय स्कूलों का खस्ताहाल

Related Articles

Leave a Reply