देश

जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल की पत्नी का निधन

नई दिल्ली

जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल की पत्नी अनीता गोयल का निधन हो गया। कैंसर से जूझ रही अनीता गोयल ने गुरुवार तड़के करीब 3 बजे अपनी अंतिम सांस ली। आखिरी समय में उनके पति नरेश भी उनके साथ रहे। नरेश गोयल फिलहाल जमानत पर मुंबई आवास पर हैं। उनके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय कार्रवाई कर रहा है। अनीता अपने पीछे पति नरेश गोयल और बच्चे नम्रता और निवान गोयल को छोड़ गई हैं।
नरेश गोयल ने पत्नी की बीमारी का हवाला देकर ही बॉम्बे हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मांगी थी। इसके बाद वह जमानत पर बाहर आए थे। नरेश गोयल पर केनरा बैंक द्वारा दिए गए 539 करोड़ रुपए के ऋण की हेराफेरी का आरोप है। यह ऋण उनकी कंपनी जेट एयरवेज को दिया गया था। इसके बाद मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने सितंबर 2023 में गिरफ्तार कर लिया था।

See also  200 लड़कियों की तस्करी... धरा गया सेक्स रैकेट का बड़ा गुर्गा

Related Articles

Leave a Reply