छत्तीसगढ़

नक्सलियों के लगाए IED में ब्लॉस्ट से दो जवान शहीद, दो घायल…

नारायणपुर। अबूझमाड़ के मोहंदी इलाके में सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED में ब्लास्ट होने से आईटीबीपी (इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस) दो जवान शहीद हो गए, वहीं दो जवान घायल हो गए. घायल जवानों की स्थिति सामान्य बताई गई है.

जानकारी के अनुसार, आईईडी ब्लास्ट से आईटीबीपी 53 बटालियन के जवान महाराष्ट्र के रहने वाले अमर पनवार और आंध्रप्रदेश के रहने वाले के. राजेश शहीद हुए हैं. शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को दोनों घायल जवानों के साथ हैलिकॉप्टर से जिला मुख्यालय लाया जा रहा है. यह घटना उस समय हुई, जब सुरक्षा बलों की एक टीम नक्सल गश्त और सर्चिंग अभियान से लौट रही थी. यह जानकारी नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने दी.

See also  पामगढ़ पुलिस एवम सायबर टीम की संयुक्त कार्यवाही, जुआ खेलने वाले 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply