जांजगीर चांपा

पुलिस थाना सक्ती के पास लाखों का जुआ, सजा था 35-40 जुआरियो से फड़, पुलिस के हत्थे चढ़े मात्र छह

सक्ती

पुलिस थाना सक्ती के पास ही चल रहे बड़े जुआ फड़ का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना से लगभग 200 मीटर की दूरी पर भारी संख्या में जुआरी लाखों का दांव खेल रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मात्र 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया, जबकि फड़ पर करीब 35 से 40 जुआरी मौजूद थे।

See also  वेदांता प्लांट में हादसे में बड़ा एक्शन; कंपनी चेयरमैन समेत 8 के खिलाफ FIR, अब तक इतने लोगों की मौत 

पुलिस का दावा है कि उन्होंने छापा मारकर कुछ जुआरियों को पकड़ा है, लेकिन कई जुआरी मौके का फायदा उठाकर वहा से फरार हो गए। इस घटना से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि थाना से इतनी निकटता पर जुए का अड्डा चल रहा था और अधिकांश जुआरी पुलिस की पकड़ से बच निकलने में कामयाब रहे।

See also  वेदांता प्लांट में हादसे में बड़ा एक्शन; कंपनी चेयरमैन समेत 8 के खिलाफ FIR, अब तक इतने लोगों की मौत 

जनता में इस घटना को लेकर आक्रोश है और स्थानीय लोग पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply