छत्तीसगढ़

करंट से आंगनबाड़ी केंद्र में मासूम की मौत, कार्यकर्ता और सहायिका की नौकरी गई

कोंडागांव. मर्दापाल विकासखंड के ग्राम पदे‍ली स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया. आंगनबाड़ी परिसर में खेलते-खेलते ढाई साल की मासूम माहेश्वरी यादव करंट की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना को लेकर परिजनों ने आंगनबाड़ी प्रबंधन की लापरवाही के खिलाफ आक्रोश जताया है. उन्होंने घटना की जांच और मुआवजे की मांगी की है. वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की सेवा समाप्त कर दी गई है.

See also  CMA फाइनल परीक्षा में दुर्ग के गौरव शर्मा ने छत्तीसगढ़ में हासिल की टॉप रैंक, देश में प्राप्त किया 32वां स्थान

ग्रामीणों और परिजनों का आरोप है कि आंगनबाड़ी केंद्र में विद्युत व्यवस्था काफी दिनों से खराब थी. वायरिंग और बिजली के उपकरण खुले पड़े थे, जिसकी जानकारी कई बार अधिकारियों को दी गई, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया. इसी लापरवाही के कारण मासूस की मौत हो गई

मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे और विभागीय लापरवाही के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया. उनका कहना था कि छोटे-छोटे बच्चों के पढ़ने-खेलने की जगह पर इतनी गंभीर विद्युत समस्या होना सीधे-सीधे प्रशासन की घोर लापरवाही को दर्शाता है. ग्रामीणों ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजे की मांग की.

See also  चांपा में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ठिकानों पर एक साथ दबिश

Related Articles

Leave a Reply