छत्तीसगढ़

कार में पीली बत्ती और सायरन लगाकर घूम रहा था बैंक मैनेजर, धमतरी डीएसपी ने करवाया ये काम

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में यातायात डीएसपी ने अपने टीम के साथ शहर के अलग-अलग पॉइंट पर चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान गाड़ी चलाने वाले गैर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की गई.

बैंक मैनेजर की कार में पीली बत्ती और सायरन: सायरन और बत्ती लगाकर कार चलाना आजकल एक अलग ही फैशन बन गया है. शासन प्रशासन स्तर के साथ ही अब दूसरे प्रोफेशन से जुड़े लोग भी अपनी गाड़ियों में बत्ती और सायरन लगवा रहे हैं. गुरुवार को धमतरी में ऐसा ही एक मामला देखने को मिला. धमतरी ट्रैफिक डीएसपी अपनी टीम के साथ गाड़ियों की चैकिंग कर रहे थे. चैकिंग के दौरान रुद्री रोड में लक्ष्मी निवास के पास CG GOVT लिखी गाड़ी को रोका गया. पता चला कि गाड़ी रायपुर के किसी बैंक में काम करने वाले मैनेजर की है. जिन्होंने कार पर सायरन और बत्ती लगा रखी थी.

See also  उडिसा से जबलपुर गांजा खफाने जा रहे आरोपी को पुलिस ने दबोचा

सीजी गवर्नमेंट लिखी गाड़ी पर कार्रवाई: मौके पर कार्रवाई करते हुए डीएसपी ने सायरन और बत्ती निकलवाया. कार के शीशे में लगे ब्लैक फिल्म हटवाई गई और चालान काटकर रसीद थमाया. इसके अलावा गाड़ी में अमानक सायलेंसर, बिना सीटबेल्ट के गाड़ी चलाने वाले, शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले, बाइक पर तीन सवारी, फोन में बात करते हुए गाड़ी चलाने वालों पर कार्रवाई की गई. उन्हें समझाइश दी गई कि दोबारा ऐसी गलती ना करें.

ट्रैफिक डीएसपी की लोगों से अपील: यातायात डीएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि शहर के अंबेडकर चौक, रुद्री रोड के लक्ष्मी निवास चौक में चेकिंग पॉइंट लगाया गया. जिसमे अमानक सायलेंसर लगाकर जो गाड़ी चलती है, बिना सीटबेल्ट के जो चल रहे है और कई गाड़ियों में जो बिना अनुमति के बत्ती लगाए हुए है जिनको पात्रता नहीं है. ऐसे वाहनों की चेकिंग कर रहे है और उन्हें फाइन कर रहे है. डीएसपी ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की. साथ ही कहा कि टू व्हीलर चलाते समय हेलमेट जरूर लगाएं. शहर में ज्यादा स्पीड न चलें, एक्सीडेंट से खुद का बचाव करें.

See also  सक्ती : 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पटवारी गिरफ्तार, रिकॉर्ड दुरुस्त करने के नाम पर किसान से मांगे थे पैसे 

Related Articles

Leave a Reply