छत्तीसगढ़

सालों से जब्त शराब का जखीरा नष्ट : विभिन्न ब्रांडों के 33 हजार लीटर मदिरा बुलडोजर से रौंदा गया

बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार पुलिस ने आबकारी एक्ट से जब्ती में रखे अवैध शराब के जखीरे पर बुलडोजर चलवाया। दोपहर से शुरू हुई बुलडोजर शराब नष्टीकरण की कार्रवाई देर शाम तक चलती रही। अवैध शराब जिले के अलग-अलग थानों में पिछले कई साल से जब्ती में रखी हुई थी।

न्यायालय के निराकृत प्रकरण में जब्त करीब 33 हजार बल्क लीटर शराब जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ रु थी। नष्टीकरण की प्रक्रिया के दौरान पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल न्यायिक मजिस्ट्रेट और आबकारी विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

अवैध शराब को किया गया नष्ट

वहीं रायपुर पुलिस ने माना थाना के कंपाउंड से जब्त हुए अवैध शराब ऊपर रोलर चला कर नष्ट किया। कुल 33 हजार 532 लीटर अवैध शराब जब्त किए गए थे। रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा के निर्देशन में पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत यह कार्यवाही की गई। इस दौरान एसएसपी संतोष सिंह की उपस्थिति में एडीएम देवेंद्र पटेल, एएसपी कीर्तन राठौर शामिल रहे।

See also  जांजगीर चाम्पा - महिला मरीज से छेड़खानी करने वाला डॉ देवांगन गिरफ्तार , वारदात के बाद से था फरार

Related Articles

Leave a Reply