छत्तीसगढ़

ठंड लगी तो बीच रास्ते जला दी बाइक, सिरफिरे युवक ने कहा- आज मेरा दिल भी टूट गया…

अंबिकापुर

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जहां एक युवक अपनी खुद की बाइक में आग लगाकर आग ताप रहा है. दरअसल एक युवक जलती बाइक के पास खड़ा था. तभी सड़क से जा रहे बाइक सवार जब दो युवकों ने उससे सवाल जवाब किया. बाइक को आग के हवाले करने के सवाल पर सिरफिरे युवक ने कहा कि उसे ठंड लग रही है, इसलिए वह बाइक को आग के हवाले कर आग ताप रहा है. वही जब युवकों ने सिरफिरे युवक से पूछा कि वह कहां से आया है तो उसने कहा कि वह कैलाश पर्वत से आया है. आगे सिरफिरे युवक ने अपना नाम दिनेश विश्वकर्मा बताते हुए कहा कि सौ सोनार की और एक लोहार की. बताया जा रहा है कि यह घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरगवां स्थित मझलीपारा स्थित मुख्य सड़क की है. वही इस मामले में गांधीनगर पुलिस का कहना है कि युवक ग्राम परसा का है. युवक घर से किसी बात से नाराज होने के बाद बाइक लेकर निकला था. वहीं उसने बाइक को आग के हवाले कर दिया. हालांकि इस मामले में अब तक परिजनों की ओर से किसी प्रकार की शिकायत थाने में दर्ज नहीं कराई गई है.

See also  ये हैं रायपुर के शातिर-प्रोफेशनल चोर: 50 गाड़ी उड़ाए, 12 आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply