छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

JANJGIR : मोपेड सवार को अज्ञात वाहन ने लिया चपेट में, मोपेड सवार अधेड़ की मौत

जांजगीर-चांपा। जिले में मोपेड सवार अधेड़ व्यक्ति को सामने से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में जोहरी नायक (50) की मौत हो गई। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है।

जोहरी नायक खरसिया में बोरा सिलाई का काम करता था। वह बुधवार को अपने घर पचपेड़ी जाने के लिए लूना गाड़ी से निकला हुआ था। शाम करीब 7.30 बजे नेशल-हाईवे 49 के पास FCI गोदाम के पास पहुंचा था। इस दौरान सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे सामने से जोरदार ठोकर मारी।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

जिससे वह गाड़ी से दूर जा गिरा। हादसे में जोहरी नायक के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर रूप चोट आई। राहगीरों ने देखा और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर उसे मृत घोषित कर दिया।

See also  सक्ती: खेलते-खेलते तालाब में डूबने से दो जुड़वा बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

Related Articles

Leave a Reply