छत्तीसगढ़

फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों के पहचान पत्र की जांच, एक्शन से हड़कंप

भिलाई: दुर्ग की ट्रैफिक एएसपी ऋचा मिश्रा ने बोरिया मार्केट, पावर हाउस मार्केट, सेक्टर 6एफ मार्केट, संडे मार्केट, फरीद नगर और नेहरू नगर मार्केट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों के पहचान पत्र चेक किए।

इस दौरान 9 दुकानदार सही जवाब नहीं दे पाए। इसलिए उन्हें थाने भेज दिया गया और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई। सभी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी सिटी ऋचा मिश्रा ने बताया कि उन्होंने लगातार दो दिनों तक अपनी टीम के साथ बोरिया मार्केट, पावर हाउस मार्केट, सेक्टर 6 एफ मार्केट, संडे मार्केट, फरीद नगर और नेहरू नगर क्षेत्र का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों पर कार्रवाई की। उन्हें सड़क पर दुकान ना लगाने की समझाइश दी गई।

See also  छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने EWS आरक्षण पर दिखाई सख्ती:राज्य सरकार से पूछा क्यों लागू नहीं हुआ

इस दौरान उन्होंने दुकान संचालकों से उनका परिचय पत्र मांगा और उनसे पूछताछ भी की। पूछताछ करने पर 9 संदिग्ध व्यक्ति ऐसे मिले, जो ना तो अपना परिचय पत्र दिखा पाए और ना ही पुलिस के सवालों का सही से जवाब दे पाए। इस पर उन्होंने सभी को भेजा और वहां उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है। एएसपी सिटी सुखनंदन राठौर ने बताया कि पुलिस पिछले दो तीन दोनों से लगातार अलग-अलग थाना क्षेत्र में मुसाफिरों की जांच कर रही है। इस दौरान पुलिस ने बिना सूचना के रह रहे 522 नागरिकों की पहचान की है। वहीं लगभग 600 अधिक ऐसे बाहरी नागरिकों की पहचान की गई है, जो बिना सूचना दिए किराए का मकान लेकर रहते हैं।

इन सभी के खिलाफ धारा 128 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही साथ इन बाहरी नागरिकों को प्रश्रय देने वाले मकान मालिकों और मजदूर ठेकेदारों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर बाउंड ओवर कराया गया है।

See also  सूरजपुर में कुएं में गिरने से किशोरी की मौत, पानी भरते समय फिसला पैर

Related Articles

Leave a Reply