छत्तीसगढ़

महाशिवरात्रि पर मंदिर में मधुमक्खियों का हमला, 10 से ज्यादा शिवभक्त घायल, मची अफरा-तफरी

धमतरी-कुरुद।शिवरात्रि के दिन धमतरी जिले के भखारा में शिव जी के मंदिर में उस वक्त अफरा तफरी का माहौल बन गया जब दर्शन करने पहुंचे भक्तों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। जिसमें कई शिवभक्त घायल हो गए। एक डॉक्टर को जख्मी हालत में धमतरी के निजी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। वही कई लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

शिवरात्रि के अवसर पर बुधवार को सुबह से ही भखारा में शिव मंदिरों में शिव जी के दर्शन और पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लेकिन डुमराही तालाब में स्थापित भगवान भोलेनाथ के मंदिर में मधुमक्खियों ने शिवभक्तों पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से अफरातफरी का माहौल बन गया लोग प्राण बचाने रोते बिलखते इधर से उधर भागे। 

See also  आनंदमधाम रिसॉर्ट अमरताल अकलतरा हाइवे रोड के पास जाम — पुलिस ने की सख्त कार्रवाई, मैनेजमेंट पर मामला दर्ज

Related Articles

Leave a Reply