रायपुर

शिवनाथ एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे में सीट को लेकर हुई चाकूबाजी…RPF की स्कार्टिंग टीम सवालों के घेरे में

रायपुर

कोरबा से इतवारी जा रही शिवनाथ एक्सप्रेस के जनरल बोगी में एक यात्री को सीट के विवाद के बाद चाकू मार दिया गया. ये घटना बुधवार रात की भिलाई रेलवे स्टेशन के करीब की बताई जा रही है. हैरानी की बात ये है कि चाकू यात्री को भिलाई के आस-पास लगा और उक्त यात्री को दुर्ग में इलाज के लिए न उतारकर राजनांदगांव में आरपीएफ ने उतारा, जहां से उसे 112 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है.

आरपीएफ की टीम अब सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी हुई है, हालांकि खबर लिखे जाने तक ये स्पष्ट नहीं हुआ है कि आरपीएफ ने उक्त यात्री का बयान दर्ज किया या नहीं. जानकारी के मुताबिक इस ट्रेन में बीएमवॉय आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी एनके यादव के नेतृत्व में पेट्रोलिंग टीम थी. आरपीएफ ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच भी शुरू कर दी हैं.

See also  तस्करी कराने वाले आरक्षक पर एक्शन: कार से पकड़ी गई थी 10 पेटी शराब, एसपी ने किया बर्खास्त

Related Articles

Leave a Reply