छत्तीसगढ़

अपनी ही नाबालिग बेटी को पढऩे की उम्र में मां ने धकेल दिया देह व्यापार के धंधे में, चंद रुपए के लिए बिहार में बेच दिया

भिलाई

एक मां ने पैसे की लालच में आकर अपनी नाबालिग बेटी व उसकी सहेली को बिहार के एक गलत आदमी को सौंप दिया। उस व्यक्ति ने आर्केस्ट्रा की आड़ में उन्हें देह व्यापार के दलदल में धकेल दिया। ममता को शर्मसार करने वाला यह मामला इस्पात नगरी भिलाई से जुड़ा है। बिहार की सीडब्ल्यूसी की टीम दोनों नाबालिग बच्चियों को रेस्क्यू कर दुर्ग लेकर आई। सीडब्ल्यूसी की जांच रिपोर्ट के बाद छावनी पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ धारा 370, 370(क), 372, 34 के तहत जुर्म दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

See also  आज मजदूर दिवस : दस्तावेजों की दीवार... चार माह में 24 हजार 'श्रमवीर' नहीं बन पाए श्रमिक, लौट गए बैरंग

Ti सुरेश ध्रुव ने बताया कि महिला ने डांस आर्केस्ट्रा की आड़ में अपनी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी और उसकी 15 वर्षीय सहेली को रुपए लेकर बिहार पटना निवासी विपिन बिहारी गिरी को सौंप दिया। जहां उसने एक बच्ची के साथ बलात्कर किया। बच्ची ने पटना नौबतपुर थाना पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने आरोपी विपिन के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर कार्रवाई की। पुलिस ने दोनों बच्चियों को बिहार के बालक कल्याण समिति को सौंप दिया।

See also  प्रदेशभर में आज से सुशासन तिहार की शुरुआत, CM साय समेत मंत्री-अफसर करेंगे जिलों का दौरा

समिति दोनों बच्चियों को लेकर दुर्ग पहुंची। जहां नाबालिगों को दुर्ग सीडब्ल्यूसी को सौंप दिया। सीडब्ल्यूसी की जांच में यह स्पष्ट हुआ कि महिला ने बच्चियों को देह व्यापार कराने विपिन को सौंप दिया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस बहुत जल्द ही आरोपी विपिन को गिरफ्तार करने बिहार जाएगी। पुलिस ने बताया कि घटना से आहत होकर एक बच्ची ने सेनिटाइजर पी लिया था। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल नाबालिग की हालत में सुधार हो रहा है। कलयुगी मां की इस हरकत को देखकर सीडब्ल्यूसी मेंबर भी सकते में आ गए हैं। उन्होंने दोनों नाबालिगों की काउंसलिंग करके घटना की विस्तार से जानकारी ली।

See also  सूटकेस में गौमांस लेकर पहुंची महिलाएं, बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई

Related Articles

Leave a Reply