छत्तीसगढ़

SECL असिस्टेंट मैनेजर की पत्नी ने लगाई फांसी:कोरबा में ऑफिसर्स कालोनी में मिली लाश

कोरबा। जिले में SECL मानिकपुर में पदस्थ असिस्टेंट मैनेजर की पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। 17 जून को श्रीति सिंह (37 साल) का शव एसईसीएल ऑफिसर्स कालोनी में मिला। घटना के वक्त असिस्टेंट मैनेजर राजीव सिंह ड्यूटी पर गए हुए थे।

मामला मानिकपुर चौकी का है। घटना का पता तब चला जब बड़े बेटे ने छोटे भाई के रोने की आवाज सुनकर घर में देखा। उसने तुरंत पड़ोसियों को सूचना दी। पड़ोसियों ने राजीव सिंह को फोन कर जानकारी दी।

See also  शादी समारोह से लौट रहीं दो आदिवासी बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म, 3 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ दर्ज मामला

वे तुरंत मौके पर पहुंचे और पत्नी को एसईसीएल के विभागीय अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

प्रभारी नवीन पटेल के मुताबिक, मामला संदिग्ध लग रहा है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को बुलाया गया है। जांच जारी है। राजीव सिंह मूल रूप से पटना, बिहार के रहने वाले हैं।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

उनकी शादी श्रीति से 2011 में हुई थी। पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम और आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव को एसईसीएल के शव कक्ष में रखा गया है।

दंपति के दो बच्चे हैं – एक 7 साल का और दूसरा 14 माह का। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

See also  पांच बेटियों के साथ घर के बाहर खड़ी मां : ढाई सौ स्क्वेयर फीट जमीन पर पड़ी सियासतदानों की नजर, पार्षद ने जड़ा ताला

Related Articles

Leave a Reply