छत्तीसगढ़

डेढ़ दर्जन मवेशियों को हाईवा ने रौंदा, आधे किमी सड़क हुई खून से लाल…

तिल्दा नेवरा। तिल्दा के पास ग्राम किरना में देर रात हाईवा के ठोकर से 15 मवेशियों की मौत हो गई, जबकि तीन मवेशी घायल हो गए हैं। हादसे के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया।  

बताया जा रहा है कि, देर रात ग्राम किरना में मुख्य मार्ग पर हाईवा ने सड़क पर 18 मवेशियों (गायों) को ठोकर मार दी। हादसे में घटनास्थल पर ही 15 गायों की मौत हो गई जबकि तीन गायें गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें इलाज के लिए पशु चिकित्सालय भेजा गया है।   

See also  छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी... हाई कोर्ट ने पुलिस आरक्षक भर्ती से हटाई रोक, अब 5,967 नियुक्तियों का रास्ता साफ

ग्रामीणों ने किया चक्काजाम 

शनिवार की सुबह जब ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली तो वे मुख्य मार्ग पर इकट्ठा हो गए और चक्काजाम कर दिया है। वहीं तिल्दा एसडीएम प्रकाश टंडन दलबल के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं। 



हाईवा की चपेट में आने से बछड़े की मौत 

वहीं बिलासपुर में हाईवा की चपेट में आने से बछड़े की मौत हो गई। घटना के बाद हाईवा चालक वाहन छोड़कर  फरार हो गया। घटना तोरवा क्षेत्र के अरपा पुल की है। राहगीरों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। 

See also  CGBSE 12वीं बोर्ड की हिंदी परीक्षा रद्द, नया टाइम टेबल जारी, प्रश्न पत्र वायरल होने पर लिया गया फैसला

Related Articles

Leave a Reply