छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री को ब्रम्हकुमारी बहनों ने दी भाईदूज की शुभकामनाएं

रायपुर

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में ब्रम्हकुमारी बहनोँ ने सौजन्य मुलाक़ात कर उन्हें भाईदूज की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। प्रजापिता ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की कमला बहन ने मुख्यमंत्री को तिलक लगाकर और मिष्ठान भेंट कर उनके स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ और सफल जीवन की मंगलकामनाएं की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन सहित प्रजापिता ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका सविता और वनिता बहन व अन्य लोग उपस्थित थे।

See also  जांजगीर-चांपा: पुलिस स्मृति दिवस 29 अक्टूबर को

Related Articles

Leave a Reply