छत्तीसगढ़

मुंगेली जिले के कुसुम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, चार लोगों की मौत, कई के दबे होने की खबर

 मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से एक बड़ी खबर है. कुसुम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा हुआ है. चार लोगों की मौत हो गई है. वहीं, कई लोगों के दबे होने की खबर है. रामबोड में स्थित कुसुम स्टील प्लांट में हादसे की खबर के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना के तुरंत बाद मौके पर हड़कंप मच गया. प्लांट प्रशासन ने पहले, तो लोगों को अंदर जाने से रोका, लेकिन फिर शोर-शराबे और कर्मचारियों के दबाव के बाद ही रेस्क्यू टीम को अंदर जाने की अनुमति दी गई.

See also  भाजपा नेत्री गिरफ्तार : दुकान में आगजनी के लिए दी थी सुपारी, आरोपियों ने किया खुलासा 

Related Articles

Leave a Reply