छत्तीसगढ़

10 लाख का गांजा खपाने पिकअप में ओडिशा से ले जा रहे थे जांजगीर, दो गिरफ्तार 

सरसींवा

पिकअप में ओडिशा से जांजगीर ले जा रहे दो क्विंटल 85 किलो गांजा को जब्त कर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजा की कीमत 10 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सरसींवा हसौद मार्ग पर जैतपुर महानदी पुल के पहले ग्राम ओड़काकन के पास नाकाबंदी कर गुरुवार दोपहर बारह बजे ओडिशा की महिंद्रा पिकअप (क्रमांक OD- 31-AF 5668) को रोककर जांच की गई। वाहन से दो क्विंटल 85 किलो गांजा बरामद किया है। जब्त गांजा की कीमत लगभग 10 लाख रुपए आंकी गई है। पूछताछ में ओडिशा निवासी दोनों आरोपियों ने बताया कि ऐडलापाली गांव से गांजा लेकर किराया भाड़ा में जांजगीर छोडऩे जा रहे थे। आरोपियों के नाम दयानिधि राणा पिता शरद कुमार राणा (24) गाड़ी चालक व संगम मेहला पिता बसंत मेहला (19) हैं। आरोपियों को नारकोटिक्स एक्ट 20(ख) के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

See also  जमीन की नई गाइडलाइन दरों पर सौकड़ों आपत्तियां, दावा-आपत्ति की अंतिम तारीख आज

Related Articles

Leave a Reply