छत्तीसगढ़

दर्दनाक हादसा: हाथ छुड़ाकर भागा ढाई साल का बच्चा, मां के सामने ट्रक ने कुचला

भिलाई

भिलाई-3 में नेशनल हाइवे पार करते समय अपनी मां का हाथ छुड़ाकर भागा एक ढाई साल का बच्चा ट्रक की चपेट में आ गया। डिवाइडर पार करने के बाद महिला अपने बच्चे के साथ सड़क पर ही डिवाइडर से सटकर खड़ी थी। वो गाड़ियों के बीच अंतराल आने के इंतजार कर रही थी कि इसी दौरान उसका बच्चा हाथ छुड़ाकर सड़क पार करने लगा और ट्रक की चपेट में आ गया। ट्रक के चक्के के नीचे आने से मासूम पूरी तरह से कुचला गया। पुरानी भिलाई पुलिस ने आरोपित ट्रक चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

See also  असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर संजय नेताम निलंबित, नकली दवाओं के माफिया के साथ वीडियो हुआ था वायरल

उक्त घटना गुरुवार की शाम करीब पांच बजे की है। गया नगर चंडी मंदिर के आगे दुर्ग निवासी मीरा देवांगन (38) अपने ढाई साल के बच्चे शिवांग चंद्रा आदित्य के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए अपने मायके श्याम नगर भिलाई-3 आई हुई थी। डिवाइडर पार करने के बाद वो आटो पकड़ने के लिए खड़ी थी। इसी दौरान उसका बेटा हाथ छुड़ाकर हाइवे की ओर भागा और रायपुर से दुर्ग जाने वाली लेन पर ट्रक क्रमांक सीजी-10 एनए 1313 की चपेट में आ गया। हादसा इतना भयानक था कि बच्चे का पूरा शरीर ट्रक के चक्के के नीचे आने के कारण कुचला गया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपित ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा के तहत कार्रवाई की है।

See also  स्कूलों के प्रार्थना सभा में गूंजेंगी अखबार की सुर्खियां, विद्यार्थियों की दिनचर्या में शामिल हुआ अखबार वाचन

Related Articles

Leave a Reply