छत्तीसगढ़

20 हज़ार देकर मिलीभगत, पुलिस भर्ती में फर्जीवाड़ा करने वाली महिला हुई गिरफ्तार

राजनांदगांव में चल रही पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ताजा गिरफ्तारी एक महिला अभ्यर्थी मीना पात्रे की हुई है, जिस पर भर्ती में नंबर बढ़ाने के लिए गड़बड़ी करने का आरोप है. बता दें कि 16 नवंबर से राजनांदगांव जिले की आठवीं बटालियन में पुलिस कांस्टेबल की भर्ती प्रक्रिया चल रही है. इस दौरान कुछ उम्मीदवारों की तरफ से गलत तरीके से नंबर बढ़ाने और भर्ती में गड़बड़ी करने की शिकायतें आईं. पुलिस ने इस पर कार्रवाई करते हुए लालबाग थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया तह.

See also  ACB का बड़ा एक्शन, जमीन के बटांकन के बदले 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पटवारी गिरफ्तार

कैसे हुआ फर्जीवाड़ा?

जांच में पता चला कि महिला अभ्यर्थी मीना पात्रे ने भर्ती प्रक्रिया में अपने नंबर बढ़ाने के लिए 20,000 रुपये देकर पुलिस स्टाफ और तकनीकी टीम से मिलीभगत की थी. इससे पहले इसी मामले में एक महिला कांस्टेबल परिधि और अन्य 5 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

See also  छत्तीसगढ़ में मितानिनों का हल्लाबोल, जगह-जगह किया प्रदर्शन, कहा- हम वही मांग रहे जो सरकार ने खुद किया था वादा

पुलिस कर रही छानबीन

पुलिस ने अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें दो महिला कांस्टेबल , दो पुरुष कांस्टेबल और हैदराबाद की तकनीकी टीम के दो सदस्य शामिल हैं. मामले में ASP राहुल देव शर्मा ने बताया कि मीना पात्रे ने गलत तरीके से नंबर बढ़ाने के लिए गड़बड़ी की थी. उसके खिलाफ साक्ष्य मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया.

See also  सक्ती में दिन दहाड़े गोलीबारी : घर में घुसकर युवती को मारी गई गोली, हॉस्पिटल में मौत

Related Articles

Leave a Reply