छत्तीसगढ़

नक्सलियों ने कांग्रेस के सरपंच प्रत्याशी को उतारा मौत के घाट, गांव में दहशत…

दंतेवाड़ा। नक्सलियों की एक बार फिर कायराना करतूत सामने आई है, जिसमें सरपंच प्रत्याशी की उसके घर में घुसकर हत्या कर दी. दो दिनों में दो लोगों की हत्या से क्षेत्र के लोगों में दहशत है.

घटना दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर की है, जहां गुरुवार की रात एक से डेढ़ बजे के बीच सरपंच प्रत्याशी जोगा बारसे के घर में घुसकर उसे मौत के घाट उतार दिया. घटना की वजह मृतक का पंचायत चुनाव को माना जा रहा है. घटना की एएसपी आरके बर्मन ने पुष्टि की है.

बता दें कि सुरक्षाबलों की बस्तर के अंदरुनी इलाके तक धमक से ग्रामीणों के बीच घटते वर्चस्व को लेकर नक्सली परेशान और हताश हैं. ऐसे में सुरक्षा बलों की छोटी-बड़ी सफलता के लिए ग्रामीण आदिवासियों को जिम्मेदार ठहराते हुए नक्सली उन्हें मौत के घाट उतार रहे हैं.

See also  युवती ने पंखे से लटककर दी जान, पुलिस भर्ती में फेल और प्रेम प्रसंग के बीच उठाया खौफनाक कदम!

Related Articles

Leave a Reply