छत्तीसगढ़बिलासपुर

तोखन साहू ने केसरी इंगोले के लिए मांगा वोट, वार्ड क्रमांक 11 की भाजपा प्रत्याशी ने केंद्रीय मंत्री के साथ रैली निकाल कर किया सघन जनसंपर्क

बिलासपुर। सिरगिट्टी क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 11 की भाजपा प्रत्याशी केसरी इंगोले ने केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के साथ रैली निकालकर सघन जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत वार्ड वासियों से समर्थन मांगा है। भाजपा प्रत्याशी केसरी इंगोले के द्वारा अवगत कराया गया कि वार्ड विकास और मूलभूत सुविधाओं में वृद्धि की जाएगी जिसमें वार्ड वासियों के हितों का ध्यान रखते हुए सड़क, बिजली, पानी,नाली सफाई,आवास,आदि सुविधाओं में विशेष रूप से कार्य किया जाएगा। शासन की सभी योजनाओं को प्रत्येक नागरिकों तक पहुंचाया जाएगा। जिसके लिए विशेष रूप से कार्य किया जाएगा।

वार्ड से संबंधित समस्त समस्याओं का निराकरण त्वरित निदान के लिए पहल किया जाएगा। वार्ड वासियों से उनकी समस्याओं के निराकरण और वार्ड विकास का आश्वासन देते हुए समर्थन मांगा है। वार्ड वासियों के द्वारा उनके प्रति विश्वास और प्रतिबद्धता को व्यक्त किया है । वार्ड वासियों के द्वारा उन्हें भरपूर समर्थन और आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। उनके इस रैली में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और महिलाएं भी शामिल रही है।

See also  भाई को उतारा मौत के घाट: बड़ा भाई शराब पीकर करता था विवाद, हत्या में मां-बाप भी शामिल, गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply