छत्तीसगढ़

7 युवकों समेत ग्रामीणों को नक्सलियों ने किया रिहा, जनअदालत में अंतिम चेतावनी

सुकमा

नक्सलियों ने अगवा किए गए 7 युवकों सहित बंधक बनाए गए 34 ग्रामीणों को मंगलवार को रिहा कर दिया है। सभी ग्रामीण देर रात सकुशल अपने गांव पहुंच गए हैं। बताया कि नक्सलियों ने मुखबीर का आरोप लगाया था। वहीं ग्रामीणों की गुहार के बाद रिहा किया है। बता दें कि जिले के कुंदेड़ गांव के 7 युवकों समेत गांव के ग्रामीणों को नक्सलियों ने अपहरण कर लिया था। गांव के लोगों ने नक्सलियों से रिहाई की मांग की थी। वहीं नक्सलियों ने तोलावर्ती इलाके में जनअदालत लगाकर सभी को अंतिम मौका देकर रिहा किया है। कल रात सभी ग्रामीण और सात युवक अपने गांव कुंदेड़ पहुंचे। नक्सलियों ने चेतावनी दी है ​कि अगर वे पुलिस से बात करेंगे तो मारे जाएंगे।

See also  सालभर बाद जेल से बाहर आए पूर्व मंत्री कवासी लखमा, स्वागत करने समर्थकों की उमड़ी भीड़

Related Articles

Leave a Reply