छत्तीसगढ़

आठवीं कक्षा के छात्र ने की खुदकुशी : होमवर्क नहीं करने पर शिक्षक पर प्रताड़ना का आरोप

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में आठवीं कक्षा के छात्र ने आत्महत्या कर ली। मामले में छात्र के परिजनों ने शिक्षक पर होमवर्क नहीं करने पर प्रताड़ना का आरोप लगाया गया है। यह पूरा मामला ब्लेज एकेडमी स्कूल का है। यह पूरा मामला सिटी कोतवाली का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, छात्र सैय्यद तौसीफ बालोद जिले के ब्लेज एकेडमी स्कूल में पढ़ता था। उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि, होमवर्क नहीं करने पर स्कूल में शिक्षक उसे परेशान करता था। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर प्रताड़ना का बड़ा आरोप लगाया है। घटना से समाज के लोग आक्रोशित हैं और मामले में स्कूल प्रबंधन और शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

See also  छत्तीसगढ़ में विधायकों का बढ़ा भत्ता: सर्वसम्मति से पारित हुआ प्रस्ताव

Related Articles

Leave a Reply