छत्तीसगढ़

नहर किनारे मिली 7 वर्षीय बालक की लाश, 26 अगस्त से लापता था, तीजा मनाने मां के साथ रायपुर से आया था पांडुका

गरियाबंद जिले के पांडुका में रायपुर से पांडुका तीजा मनाने आई महिला के 7 वर्षीय बेटे की लाश नहर के किनारे मिली है। मृतक बालक अर्पित यादव 26 अगस्त से लापता था। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के अनुसार अर्पित 26 अगस्त को नवोदय विद्यालय पांडुका के पास से अचानक गायब हो गया था। वह बोल और सुन नहीं सकता था, जिससे उसकी तलाश और भी मुश्किल हो गई थी। अर्पित अपनी मां के साथ तीजा त्योहार मनाने के लिए रायपुर से पांडुका आया था। परिजनों ने काफी ढूंढ़ने की कोशिश की उसके बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला था। आज उसकी लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

See also  बड़ी खबर: रफ्तार का कहर- स्कॉर्पियो ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौके पर ही मौत

Related Articles

Leave a Reply