कोरबाछत्तीसगढ़

शादी का झांसा देकर पुलिसकर्मी ने युवती से किया रेप

कोरबा। किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा कर लेना बहुत महंगा साबित होता है। कोरबा जिले की एक युवती का मोबाइल पर पुलिस आरक्षक से संपर्क क्या हुआ, वह जंजाल में फंस गई। विवाह का सपना दिखाकर पिछले 7 वर्ष से पुलिसकर्मी उसकी इज्जत से खेलता रहा। विवाह करने का दबाब डालने पर पुलिसकर्मी और उसकी पत्नी ने मिलकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने मामले की रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक से की है। मिली जानकारी के अनुसार, 2017 से इस कहानी की शुरुआत हुई। 7 वर्ष के लंबे दौर में पुलिसकर्मी सुरेश मणि के अत्याचार का शिकार होती रही। पीड़िता ने बताया कि मोबाइल पर पुलिसकर्मी से संपर्क हुआ था और फिर मिलना जुलना शुरू हो गया। पहले से विवाहित पुलिसकर्मी ने इस जानकारी को छुपाया और विवाह करने की बात कहते हुए उसके साथ अवैध संबंध बनाए।

See also  हाईकोर्ट एडवोकेट की अरपा नदी में तैरती मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी

Related Articles

Leave a Reply