छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा: नहर में तैरती मिली युवक की लाश, हत्या या कुछ और? जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़-अकलतरा मुख्य मार्ग स्थित बनाहिल के पास नहर में एक युवक की तैरती हुई लाश मिली है. लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. यह मामला मुलमुला थाना क्षेत्र का है.

See also  डायल 112 बनी फरिश्ता! एम्बुलेंस में हुआ प्रसव, मां और नवजात की बची जान

जानकारी के अनुसार, राहगीरों ने नहर में शव को तैरते देखा, जिसके बाद सूचना पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई. देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पंचमनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के किये भेज दिया है.

See also  SI के बेटे की मौत : 5 दिन पहले डीजल और कबाड़ चोरों ने की थी पिटाई, समाज ने अंतिम संस्कार को लेकर रखी मांग

मृतक की पहचान झूलन पकरिया निवासी सत्य प्रकाश सिंह सर्वा (40 वर्ष) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह प्रतिदिन सुबह 4 बजे के करीब टहलने के लिए निकलता था. प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, संभावना जताई जा रही है कि वह दिशा मैदान के लिए नहर में उतरा होगा और पैर फिसलने के कारण पानी में डूब गया होगा. हालांकि, मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.

See also  पेण्ड्री गांव में 19 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी | आत्महत्या से गांव में सनसनी

Related Articles

Leave a Reply