छत्तीसगढ़

रिश्ता शर्मसार : पंचायत सचिव ने भतीजी के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी फरार

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से गंभीर और शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां पंचायत सचिव ने अपनी ही भतीजी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला जयनगर थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पंचायत सचिव अपनी भतीजी को घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना सामने आने के बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

See also  मुख्यमंत्री ने कहा ’मैं तोर बर फल लाय हंव’,मुख्यमंत्री ने बटईकेला प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण और मरीजों से चर्चा की

इस घटना ने न केवल प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि समाज को भी झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि आरोपी के संबंध में कोई सूचना मिले तो तत्काल नजदीकी थाने को सूचित करें।

Related Articles

Leave a Reply