छत्तीसगढ़

जोगी बाबा के भेष में पकड़ा गया बहरूपिया, बजरंग दल ने किया पुलिस के हवाले

दुर्ग | भिलाई स्थित जामुल क्षेत्र में जोगी बाबा के भेष में एक बेहरूपिये को पकड़ा गया है. आरोपी साधु के भेष में घर-घर भिक्षा मांग रहा था. लेकिन बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को उसपर संदेह हुआ. जिसके बाद उसे पकड़कर पूछताछ की और पुलिस के हवाले कर दिया.

बजरंग दल की पूछताछ में ढोंगी बाबा ने अपना धर्म मुस्लिम बताया और अपना नाम हवलदार, पिता का नाम मुस्तफा बताया. इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उसे जामुल थाना पुलिस के हवाले कर दिया.

See also  खरसिया के मंगल कार्बन टायर फैक्ट्री में ब्लास्ट: गैस टैंक फटने से एक बच्ची समेत 8 मजदूर झुलसे, मचा हड़कंप

बताया जा रहा है कि इस मामले में एक ग्रुप के और लोगों के शामिल होने की आशंका है. पुलिस अन्य साथियों की तलाश में रवाना हो गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. फिलहाल मामला जामुल थाना क्षेत्र का है और पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है.

See also  जांजगीर चांपा : राजू इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान खाक

Related Articles

Leave a Reply