Uncategorized

जल जीवन मिशन के तहत खोदे गए गड्ढे में गिरने से मासूम की मौत

रवि शर्मा/ एमसीबी/भरतपुर-एमसीबी

जिले के भरतपुर विकासखण्ड में जल जीवन मिशन योजना के तहत बनाये गये चेम्बर (गड्ढे ) में गिरने से तीन साल के मासूम की मौत हो गई है। घटना में ठेकेदार की बड़ी लापरवाही सामने आई है जिसके बाद पूरे शहर की जनता काफी गुस्से में है। गौरतलब हो की भरतपुर विकासखण्ड के जमथांन में नल जल योजना का कार्य किया जा रहा था जहां वाल के लिए बनाये गये 5 फिट के गड्ढे में एक 3 साल का मासूम गिर गया।

See also  Casinia: Rychlá hra pro nadšence rychlých točení

घटना के बाद तत्काल परिजनों के द्वारा बच्चे को ईलाज के लिये हास्पिटल ले जाया जा रहा था लेकिन मासूम ने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया घटना के बारे में परिजनों के द्वारा बताया गया की बच्चा खेल रहा था और स्लैब खुला हुआ था। उसी में गिरने से बच्चे की मौत हो गई। जब तक उनकी नजर पड़ी तो वे लोग दौड़े लेकिन पानी भरा होने के कारण मासूम को निकालने में देर हुई वही गांव के सरपंच ने कहा की नल जल योजना में ठेकेदार के द्वारा जो जवाइन्टर लगाया गया था उसको ठेकेदार के द्वारा अच्छे से पैक नही किया गया था जिसके कारण बच्चा उसमें डूब गया और उसकी मौत हो गई। ठेकेदार की लापरवाही से हुई मासूम की मौत के बाद जब पीएचई विभाग के सहायक उप अभियंता से बात की तो उन्होंने कहा की यह जो घटना घटी है बहुत ही दुखद है क्योंकि वाल चेम्बर में ढक्कन लगा था और आस पास के घरों में वही से पानी जाता है। उनके यहां दो कनेक्शन है उसमें पानी जा रहा था। उनको और पानी चाहिए था। वाल के चेंबर में डिस्टेबस किया गया और वाल से छेड़खानी की गई जिसके कारण यह घटना घटी है। इतना कह कर सहायक अभियंता ने अपना पल्ला झाड़ लिया।

See also  Pin Up - Azərbaycanın ən yaxşı kazinosu | Rəsmi sayt

Related Articles

Leave a Reply