छत्तीसगढ़

दो करोड़ कैश लेकर जा रही वैन अनियंत्रित होकर पलटी

बलरामपुर/राजपुर। सोमवार को एटीएम में नगद राशि डालने निकली कैश वैन सेमरसोत रेस्ट हाउस के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई। वाहन में लगभग दो करोड़ रुपए कैश भरा हुआ था। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घायलों को निकालने के बाद दूसरे वाहन से गंतव्य की ओर रवाना किया गया। बताया जा रहा है कि बैंक ऑफ बड़ौदा के क्लर्क आशीष कैश वैन क्रमांक सीजी 04 पीपी 0972 से नगद रकम लेकर एटीएम में डालने के लिए निकले थे।

See also  सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए बड़ी खबर, अब 1.5 लाख तक इलाज होगा मुफ्त

राजपुर, बलरामपुर में कैश डालने के बाद जब वे कैश वैन लेकर रामानुजगंज की ओर निकले तो सेमरसोत रेस्ट हाउस से आगे पुलिया के समीप तेज बारिश के कारण चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और तेज रफ्तार वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस घटना में क्लर्क आशीष,गार्ड जितेंद्र मिश्रा, लोडर सुगेन्द्र सिंह, चालक जितेंद्र कुमार व गार्ड भरत राम घायल हो गए। इस दौरान रास्ते से गुजर रहे लोगों ने इस घटना की जानकारी हाईवे पेट्रोलिंग को दी।

See also  कांग्रेस ने किया बड़ा ऐलान, 12 मार्च को पूरे छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यालय का घेराव

हाईवे पेट्रोलिंग की टीम मौके पर पहुंची

सूचना मिलने के बाद हाईवे पेट्रोलिंग की टीम मौके पर पहुंची और वाहन में मौजूद फर्स्ट एड किट से ही घायलों का प्राथमिक उपचार किया। बड़ी बात यह है कि घटना के घंटे बाद बलरामपुर व पस्ता पुलिस मौके पर पहुंची। इस वैन में लगभग दो करोड़ रुपए नगद रकम थे।

See also  अवैध शराब माफियाओं पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, यहां झाड़ियों में छिपा 6000 किलो लाहन बरामद

Related Articles

Leave a Reply