कोरबाछत्तीसगढ़

नदी में डूबने से SECL कर्मी की मौत: दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था सतरेंगा, 24 घंटे बाद मिला शव

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित सतरेंगा में रविवार को पिकनिक मनाने गए एक SECL कर्मी की नदी में डूबने से मौत हो गई। सोमवार की देर शाम नगर सेना की रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद उसका शव नदी से बरामद किया। इस हादसे के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। 

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान कोरबा निवासी सुभांशु ध्रुव (24) के रूप में हुई है। सुभांशु ध्रुव अपने पांच दोस्तों के साथ रविवार को सतरेंगा पिकनिक मनाने गया था। इस दौरान सभी दोस्त नदी में बने एक टापू तक जाने की कोशिश कर रहे थे। बीच रास्ते से सुभांशु ने वापस लौटने का फैसला किया, लेकिन इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया।

आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत उसे बचाने और ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद मामले की सूचना श्यांग पुलिस और लेमरु थाना पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी शुरू की, लेकिन रात के अंधेरे और पानी के तेज बहाव के कारण रविवार को रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना पड़ा।

See also  मस्तूरी गोलीकांड में दो और गिरफ्तार: बिलासपुर का कांग्रेस नेता अकबर खान पकड़ा गया

सोमवार सुबह नगर सेना की रेस्क्यू टीम ने दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया। दिनभर चली कड़ी मशक्कत के बाद देर शाम सुभांशु का शव पानी से बाहर निकाला जा सका।

Related Articles

Leave a Reply