छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा: कटरा जंगल में जुए के फड़ पर पुलिस की रेड, 9 गिरफ्तार; 11 बाइक और ब्रेजा कार समेत लाखों का सामान जब्त

जांजगीर-चांपा। जिले के पंतोरा क्षेत्र में जुआरियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पंतोरा पुलिस और साइबर पुलिस की संयुक्त टीम ने कटरा जंगल में जुआ के फड़ पर दबिश देकर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपियों के कब्जे से 47 हजार 500 रुपये नगद, 11 बाइक, एक ब्रेजा कार और 8 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

पुलिस की कार्रवाई में बलौदाबाजार क्षेत्र के दीपक राय, बिलासपुर के सीपत निवासी रूपचंद्र रात्रे, पामगढ़ थाना क्षेत्र के रसौटा निवासी संजू कुमार सूर्यवंशी, झूलन पकरिया निवासी रमेश कुमार, रसौटा निवासी सुरेंद्र लहरे, कोटमीसोनार निवासी सुनील सिंह ठाकुर, रसौटा निवासी साहिल लहरे, बिलासपुर जिले के उसलापुर निवासी मयंक शर्मा और अकलतरा थाना क्षेत्र के कोटमीसोनार निवासी 24 वर्षीय विशाल सिंह ठाकुर शामिल हैं।
इस मामले में पुलिस आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। फिलहाल, पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। title

See also  जांजगीर-चाम्पा : आइसक्रीम गाड़ी को कैप्सूल ने मारी टक्कर, आइसक्रीम विक्रेता की मौत

Related Articles

Leave a Reply