छत्तीसगढ़

चलती बस में ड्राइवर हुआ बेहोश: पेड़ से जा टकराई यात्री बस, 5 लोग हुए घायल

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बड़ा हादसा होते- होते बच गया। यहां पर चलती हुई यात्री बस में ड्राइवर अचानक बेहोश हो गया। जिसके कारण बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस दौरान ड्राइवर सहित 5 यात्री घायल हो गए हैं। सभी को इलाज के लिए गुंडरदेही सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला गुंडरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम सिकोसा के पास का है। जो बस पेड़ से टकराई उसकी स्पीड कम थी जिसके कारण बड़ी घटना टली। बस के अंदर 40 से अधिक यात्री सवार बताए जा रहे हैं। पायल ट्रैवल्स की बस बालोद से दुर्ग जा रही थी इसी बीच यह हादसा हुआ है।

See also  टैलेंट तिहार: प्रतिभा को पंख कार्यक्रम का हुआ आयोजन, कलेक्टर आकाश छिकारा ने कहा -शिक्षा के साथ कला के क्षेत्र में दिखाएं अपनी प्रतिभा

Related Articles

Leave a Reply