छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

सक्ती में बोरवेल ट्रैक्टर पलटा…मजदूर की मौत:ड्राइवर समेत 2 लोगों ने कूदकर बचाई जान

सक्ती जिले में बोरवेल ट्रैक्टर पलटने से एक मजदूर की मौत हो गई। मामला हसौद थाना क्षेत्र के धमनी गांव का है। हादसे में ट्रैक्टर चालक और एक अन्य मजदूर ने कूदकर अपनी जान बचाई।

घटना रविवार की रात की है। बोरवेल की खुदाई करने के बाद ट्रैक्टर शिवरीनारायण-बिर्रा से आडील गांव लौट रहा था। धमनी गांव के पास तेज रफ्तार के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में 40 वर्षीय गणेश राम पटेल ट्रैक्टर के नीचे दब गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही हसौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे मजदूर के शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। सोमवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

See also  तालाब में डूबने से तीन मासूमों की मौत, दिवाली के खुशियों के बीच गांव में पसरा मातम

Related Articles

Leave a Reply