छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा: अवैध शराब मामले में लापरवाही बरतने पर तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू

जांजगीर-चांपा। थाना बम्हनीडीह क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री की कार्रवाई में लापरवाही बरतने वाले तीन पुलिस विवेचकों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस अधीक्षक ने सहायक उप निरीक्षक नीलमणि कुसुम, सहायक उप निरीक्षक सुनील टैगोर और प्रधान आरक्षक सुनील सिंह के खिलाफ संयुक्त विभागीय जांच के आदेश जारी किए हैं।

जानकारी के अनुसार, 13 जून 2025 को थाना बम्हनीडीह से उपरोक्त तीनों पुलिसकर्मी हमराह स्टाफ के साथ ग्राम पोड़ीशंकर में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई के लिए रवाना हुए थे। इस दौरान आरोपी लोकेश साहू और राकेश रात्रे को शराब पीने वालों को साधन उपलब्ध कराते हुए पकड़ा गया था। दोनों आरोपियों पर आबकारी एक्ट की धारा 36(सी) के तहत मामला दर्ज किया गया।

हालांकि, कार्रवाई में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। सहायक उप निरीक्षक नीलमणि कुसुम ने रोजनामचा में रवानगी और वापसी की प्रविष्टि दर्ज नहीं की। वहीं, सहायक उप निरीक्षक सुनील टैगोर और प्रधान आरक्षक सुनील सिंह ने विवेचना में लापरवाही बरती। मामले का खुलासा तब हुआ जब अवैध शराब के साथ पकड़े गए युवकों पर पुलिस द्वारा मामूली कार्रवाई और लेन-देन की खबरें प्रकाशित हुईं।

See also  शराब घोटाला मामला : राज्य सरकार की बड़ी कार्रवाई, 22 आबकारी अधिकारी निलंबित, आदेश जारी

Related Articles

Leave a Reply