छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर में बड़ी उपलब्धि, 300 से ज्यादा बच्चों को सिम्स हॉस्पिटल में मिली नई जिंदगी

बिलासपुर : सिम्स हॉस्पिटल मे हड्डी रोग विभाग के डॉक्टर दीपक जांगड़े और उनकी टीम ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है. टेढे मेढे पैर वाले अब तक 300 बच्चों का सफल ऑपरेशन कर उनके जीवन को संवारने का काम किया है. डॉक्टरों ने कई परिवारों के लाखों रुपए निजी अस्पताल में खर्च होने से भी बचाएं हैं.

300 से ज्यादा बच्चों को दी नई जिंदगी : बिलासपुर के सिम्स हॉस्पिटल मे हड्डी रोग विभाग एवं शिशु रोग विभाग के डाक्टरों ने मिलकर टेढे मेढे पैर वाले 300 से ज्यादा बच्चों की जिंदगी खुशहाल की है.जो बच्चे ढंग से चलने फिरने में असमर्थ थे, वे बच्चे आज दौड़ने भागने लगे हैं.इन बच्चों को उनके पैरों पर ठीक ढंग से खड़ा होने लायक डॉक्टर दीपक जांगड़े और उनकी टीम ने मिलकर किया है.

See also  छत्तीसगढ़ में अब निजी कॉलेजों की मनमानी फीस पर रोक, AFRC से तय होगी तकनीकी पाठ्यक्रम की फीस, शासन ने जारी किया आदेश
Cims Hospital

टेढ़े मेढ़े पैर किए ठीक

टेढ़े मेढ़े पैरों का इलाज : सिम्स हॉस्पिटल के डॉक्टर दीपक जांगड़े ने बताया कि टेढ़े मेढ़े पैर वाले बच्चों की ये बीमारी जन्मजात है. किन्हीं बच्चों का एक तो किन्हीं के दोनों पैरों में विकृति रहती है. शुरूआती समय में लोगों को इस बीमारी के बारे में पता नहीं चलता.इसलिए वो सही समय पर इलाज नहीं करवा पाते.इसी कारण से बच्चों का पैर आगे चलकर टेढ़ा होना शुरु होता है.कई परिवार के लोग बच्चों की कम उम्र के कारण इलाज करवाने में हिचकिचाते थे.

Cims Hospital

300 से ज्यादा बच्चों को दी नई जिंदगी

आज दौर बदल चुका है.टेढ़े मेढ़े पैरों का इलाज आसानी से किया जा रहा है. अब अस्पताल में इस तरह के बच्चों का इलाज संभव है.हमारी टीम ने 300 से ज्यादा बच्चों का सफलतापूर्वक इलाज करके उनके पैरों को सही किया है- डॉक्टर दीपक जांगड़े, आर्थोपेडिक डिपार्टमेंट, सिम्स हॉस्पिटल

Cims Hospital

सिम्स हॉस्पिटल की बड़ी उपलब्धि

जन्म से दो वर्ष के बच्चों को प्लास्टर लगाकर बाद में छोटा ऑपरेशन करके जूता पहनाया जाता है.जिससे उनके पैर सीधे हो जाते हैं. फिलहाल सिम्स अस्पताल के ओपीडी में रोज 1 से 2 मरीज पहुंच रहें हैं. इन बच्चों का सफलतापूर्वक इलाज करके उन्हें ठीक किया जा रहा है.

See also  मेडिकल कॉलेज के छात्रों के लिए बड़ी खबर, निजी प्रेक्टिस, सेवा या नौकरी करना प्रतिबंधित

Related Articles

Leave a Reply