छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

राज्योत्सव पर तीन दिवसीय कार्यक्रम, प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ

जांजगीर चाम्पा। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर जांजगीर-चांपा जिले में तीन दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने प्रेसवार्ता लेकर इसकी विस्तृत जानकारी दी।

छत्तीसगढ़ राज्य के रजत महोत्सव के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम 2 से 4 नवम्बर तक शासकीय हाई स्कूल मैदान जांजगीर में आयोजित होगा।
कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा होंगे।

See also  रजत वर्ष पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनियों ने मनाया रजत महोत्सव, विद्युत उपभोक्ता हुए सम्मानित

राज्योत्सव में जिले के 25 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित 38 विभागों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसमें शासन की योजनाओं और परियोजनाओं का प्रदर्शन किया जाएगा।साथ ही, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, स्वास्थ्य शिविर, आयुष विभाग का पंचकर्म शिविर जैसे प्रमुख आयोजन होंगे।

प्रत्येक दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शाम 4 से 6 बजे तक स्कूली बच्चों के और 6 से 8 बजे तक स्थानीय कलाकारों के कार्यक्रम होंगे।
2 नवम्बर की रात जय अंबे जागरण ग्रुप, 3 नवम्बर को प्रसिद्ध लोकगायक सुनील सोनी और 4 नवम्बर को बालीवुड बैंड बिलासपुर तथा लोकरंग अर्जुंदा मंच की प्रस्तुति रहेगी।कार्यक्रम स्थल एवं शासकीय भवनों पर 1 से 5 नवम्बर तक आकर्षक रोशनी की जाएगी।

See also  सरकारी आदेश से निजी स्कूलों में हड़कंप: छीन लिया गया परीक्षा लेने का अधिकार, सभी कक्षाओं के एग्जाम डीईओ कार्यालय लेगा

Related Articles

Leave a Reply