छत्तीसगढ़

ग्रामीणों से भरी वाहन अनियंत्रित होकर पलटी , हादसे में 2 लोगो की मौत, 6 घायल

कोंडागांव।  इस वक्त कोंडागांव से एक बड़े सड़क हादसे की खबर आ रही है। कोंडागांव जिले के बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भूमका के पास एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा शनिवार देर शाम उस वक्त हुआ जब एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

See also  मिड डे मील बनाने वालों के बुझे चूल्हे,  2 की हुई मौत, सरकार ने 500 रुपए बढ़ाने का दिया भरोसा, संघ ने कहा, ''मरेंगे हटेंगे नहीं''

वाहन में 18 से अधिक लोग सवार थे, जो धमतरी जिले के ग्राम बोरई से पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने मोहपाल दिगानार आए हुए थे। कार्यक्रम के बाद सभी लोग वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा घटित हुआ। मृतकों और घायलों की पहचान ग्राम बोरई, तहसील बेलर, जिला धमतरी के निवासी के रूप में हुई है। घायलों को तत्काल फरसगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

See also  सालभर बाद जेल से बाहर आए पूर्व मंत्री कवासी लखमा, स्वागत करने समर्थकों की उमड़ी भीड़

स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य किया। हादसे की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच में जुट गई है। प्राथमिक अनुमान के अनुसार, वाहन की तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग दुर्घटना का कारण हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply