रायपुर

सुने मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी….ऑपरेशन के लिए अस्पताल गया था परिवार

रायपुर

खम्हारडीह थाना इलाके में एक चोरी की खबर है। चोरों ने सुने मकान पर तब धावा बोला, जब परिवार उपचार के लिए अस्पताल गया हुआ था। सुने मकान से एक लाख रुपए नकदी और लगभग तीन लाख रूपए कीमती जेवर के चोरी होने की जानकारी मिल रही है।

इसे भी पढ़े…. छत्तीसगढ़: चलती कार में अचानक लगी आग, जिंदा जल गया युवक

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह चोरी खम्हारडीह इलाके में रहने वाले इरफान रिजवी के घर पर हुई है। भतीजे का ऑपरेशन करने इरफान समेत पूरा परिवार अस्पताल गया हुआ था। मकान सुना था। मकान के सुनेपन का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़ा और एक लाख रुपए नकदी और लगभग तीन लाख रूपए कीमती सोने के जेवाहरात साफ कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

See also  CM साय के सचिव मुकेश बंसल हटाए गए:रजत कुमार को जिम्मेदारी

Related Articles

Leave a Reply